प्रयागराज में विश्वविद्यालय कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को सोमवार देर रात यूपी रोडवेज की बसों से उनके गृह जनपद रवाना किया गया

लगभग एक हजार छात्रों को ले जाने के लिए 50 से अधिक बसें चलाई गईं। 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में विश्वविद्यालय या कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को सोमवार देर रात यूपी रोडवेज की बसों से उनके गृह जनपद रवाना किया गया। लगभग एक हजार छात्रों को ले जाने के लिए 50 से अधिक बसें चलाई गईं। 

छात्रों को ले जाने के लिए शहर में सिविल लाइंस हनुमान मंदिर, पत्थर गिरजाघर चौराहा, लोक सेवा आयोग चौराहा और हिंदू हॉस्टल चौराहा पर अस्थाई बस अड्डे बनाए गए। बस अड्डों से अलग-अलग जिलों के लिए बसें रवाना की गईं। प्रयागराज में विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी व अन्य पढ़ाई करने वाले छात्रों को उनके जनपद तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किया था। 

सुबह आदेश मिलने के बाद प्रशासन और सड़क परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी। दोपहर बाद छात्रों को ले जाने के लिए बसों के रूट तय कर दिए गए। प्रशासन की ओर से रात नौ बजे से देर रात 12 बजे तक अलग-अलग बसें चलाने का निर्णय लिया गया। बसें चलाने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों तक पहुंचाई गईं। सड़क परिवहन निगम की बसें रात आठ बजे से चिह्नित स्थानों पर खड़ी हो गईं। 

कुछ देर बाद शहर के विभिन्न मोहल्लों से छात्र बैग लिए बस पकड़ने के लिए पैदल चल पड़े। रात में हर सड़क पर छात्रों का झुंड पैदल चलता दिखाई पड़ रहा था। छात्रों की संख्या और रूट पर मांग के अनुसार बसें चिह्नित स्थानों पर खड़ी हो रही थीं। बस रवाना स्थल पर एक-एक एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। छात्रों का नाम पता व अन्य ब्योरा लेने के बाद छात्रों को बसों पर चढ़ाया गया। अधिकतम 26 छात्रों को बैठाकर बसें रवाना होने लगीं। रात 12 बजे के बाद भी बसों को रवाना किया गया। 

  • सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर और चित्रकूट के लिए बसें चलीं। 
  • हिन्दू हॉस्टल चौराहा से वाराणसी, जौनपुर, भदोही और चंदौली, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से मेडिकल चौराहा के बीच सोनभद्र, मिर्जापुर, चित्रकूट, पत्थर गिरजाघर चौराहा से फतेहपुर, कौशांबी तथा लोक सेवा आयोग चौराहा से प्रतापगढ़ के लिए बसें चलाई गईं। 
  • सभी बसों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए एक लेखपाल और सिपाही भेजे गए।
  • मंगलवार सुबह आठ बजे से सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर और चित्रकूट के लिए बसें अस्थाई बस अड्डों से चलाई जाएंगी। 
  • अन्य जिलों के लिए 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे बसें चलेंगी।

बसों से जाने के लिए दिखाना होगा पहचान पत्र 
बसों से जाने वाले छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, प्राइवेट या कोचिंग सेंटर की ओर से जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र या दो वर्ष में किसी प्रतियोगी परीक्षा का प्रवेश पत्र दिखाना होगा। 

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बनाए अस्थाई अड्डे
छात्र-छात्राओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने शहर के अलग-अलग स्थानों से बसों को चलाने का निर्णय लिया। रूट के अनुसार बस अड्डे बनाए गए। जिले की चार दिशाओं के जिलों को जाने वाली बसों के लिए चार अस्थाई बस अड्डे बनाए गए। 

300 बसों से भेजे जाएंगे छात्र 
प्रयागराज से छात्रों को उनके गृह जनपद पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम 300 बसें चलाएगा। ये बसें अलग-अलग रूटों पर मांग के अनुरूप चलाई जाएंगी। हालांकि सड़क परिवहन निगम के अधिकारी बसों का आंकड़ा नहीं बता रहे। विभागीय सूत्रों का कहना है कि छात्र-छात्राओं को ले जाने के लिए 300 बसें तैयार हैं। 

Hot this week

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

Topics

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img