महराजगंज के कोठीभार क्षेत्र के बरवां कला बिजली उपकेन्द्र के एक संविदा बिजली कर्मचारी को बिना हेलमेट बाइक चलाते चिउटहां चौकी पुलिस ने मंगलवार को गाड़ी का चालान काट दिया था। इससे खार खाए नौ बिजली कर्मचारी बुधवार को चिउटहां पुलिस चौकी पर पहुंचकर चौकी का बिजली ही काटने लगे। बिजली काटने की बात सामने आने पर दोनों पक्षों में मान-मनौव्वल होने लगा। अंत में चौकी की बिजली फिर से कर्मचारियों ने जोड़ दी।
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
बरवां कला बिजली उपकेन्द्र के संविदा कर्मचारी अजीत कुमार को चिउटहां पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाते चालान काट दिया था। कर्मचारी जब बिजली उपकेन्द्र पर पहुंचकर पूरी बात बताई तो कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई। नाराज कर्मचारी गोलबन्द होकर चिउटहां पुलिस चौकी आए और चौकी की बिजली काटने लगे।
इस पर चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह ने आपत्ति जताई कि बिना सूचना या नोटिस के बिजली क्यों काटी जा रही है? पुलिस इन सभी कर्मचारियों को धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में चालान करने के लिए फार्म भरने लगी। इसी बीच एसडीओ बिजली सिसवा अरुण कुमार यादव ने फोन कर चौकी इंचार्ज को भरोसा दिया कि बिजली जोड़ दी जा रही है। तब जाकर मामला शांत हो सका।







