एक परिवार में दो मौत से गांव में कोहराम

इलाज के लिए बाइक से जा रहे चाचा-भतीजा को ट्रक ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

महराजगंज के पनियरा क्षेत्र के अड़बड़हवा टोला बरवासे के सामने बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूस विनय उर्फ प्रशांत की मौके पर ही मौत गई। जबकि गंभीर रूप से घायल मासूम के चाचा ध्रुपचंद ने इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। एक ही साथ दो मौत से अड़बड़हवा गांव में सनसनी मच गई। परिजनों की चीत्कार सुन हर किसी का कलेजा मुंह को आ जा रहा था।

अड़बड़हवा गांव निवासी धुरूपचंद अपने भतीजे विनय उर्फ प्रशांत को लेकर दवा कराने बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर बरवासे टोला के सामने पहुंचा कि मिट्टी गिरा रहे ट्रक का चालक गाड़ी बैक कर रहा था। इसकी चपेट में बाइक समेत चाचा-भतीजा आ गए। इस हादसे में मासूम विनय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाचा धुरूपचंद ने भी कुछ घंटे बाद मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। 

लोगों के अनुसार एक जनप्रतिनिधि के भट्ठे पर ट्रक से बुधवार को मिट्टी गिराया जा रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। हादसे के बाद घटना स्थल पर भीड़ उग्र होने लगी। इसकी सूचना मिलते ही पनियरा एसओ दिलीप कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मासूम बच्चे के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

अड़बड़हवा गांव में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से कोहराम मच गया। भीड़ जमा हो गई। परिवार के सदस्यों को रोता-बिलखता देख सभी की आंखें नम हो गई। हादसे में मौत के मुंह में पहुंचा छह वर्ष का मासूम विनय उर्फ प्रशांत गांगी क्षेत्र एक निजी स्कूल में नर्सरी का छात्र था।

हादसे में मौके पर ही मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायल धुरूपचंद को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पर भेज दिया गया है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img