यूपी में 116 नए केस आए सामने, 2328 पहुंचा आंकड़ा

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 116 नए केस सामने आए

दबंग भारत न्यूज़ : उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 116 नए केस सामने आए। वहीं 104 कोरोना मरीज इलाज के बाद स्वस्थ घोषित किए गए हैं। इन्हें घर भेज दिया गया है। कोरोना के नए केसों में 29 आगरा से तथा 13-13 मरीज गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) और फिरोजाबाद से हैं। राज्य में अब तक कोरोना से मृतकों की संख्या 42 पहुंच गई है। 

अब तक राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2328 पर पहुंच गई है। 654 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। इस समय राज्य के विभिन्न चिकित्सालयों में 1632 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

इन जिलों में मिले कोरोना संक्रमण के नए मरीज
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार शाम छह बजे तक राज्य में कोरोना संक्रमण के 116 नए केस मिले थे। आगरा में 29,  लखनऊ में आठ, गाजियाबाद में तीन, गौतमबुद्ध नगर में 13, कानपुर नगर में 12, मेरठ में तीन, बस्ती में दो, हापुड़ में सात, फिरोजाबाद में 13, प्रतापगढ़ में दो, सहारनपुर में पांच, बांदा में तीन, हाथरस में एक, प्रयागराज में एक, भदोही में एक, संभल में एक, उन्नाव में एक, संतकबीर नगर में तीन, एटा में पांच, सिद्धार्थनगर में दो तथा देवरिया में एक केस कोरोना पाजिटिव पाया गया है। राज्य में कोरोना प्रभावित जिलों की संख्या 63 हो गई है। 

वहीं शुक्रवार को गाजियाबाद में 13, लखनऊ में 12, गौतमबुद्ध नगर में सात, सीतापुर में तीन, शामली में तीन तथा मेरठ में तीन सहित राज्य में कुल 104 मरीज कोरोना की जंग जीते हैं। इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बड़े शहरों में 10 और छोटे शहरों में पांच-पांच चिकित्सालयों के साथ 550 निजी व सरकारी चिकित्सालयों में इमरजेंसी सेवा के लिए चिकित्साकर्मियों को अस्पतालों में इंन्फेक्शन रोकने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img