निचलौल- पुरैना मार्ग का होगा चौड़ीकरण, सुगम होगा सफर

लुंबिनी व कुशीनगर को जोड़ने में सहायक निचलौल-चिउटहां व पुरैना मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा।

महराजगंज। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण लुंबिनी व कुशीनगर को जोड़ने में सहायक निचलौल-चिउटहां व पुरैना मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने निचलौल से पुरैना तक की सड़क के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण को लेकर 71.14 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव स्वीकृत होने व धनराशि जारी होने के उपरांत निर्माण कार्य को प्रारंभ कराया जाएगा।

कप्तानगंज से सिसवां, निचलौल, ठूठीबारी होते हुए नौतनवां को जोड़ने वाला मार्ग पर्यटन व व्यावसायिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है। लिंक मार्ग के रूप में यदि निचलौल, चिउटहां व पुरैना होते हुए निकलने वाली सड़क का चौड़ीकरण व उच्चीकरण करा दिया जाए तो न सिर्फ आमजन की राह सुगम हो जाएगी, बल्कि समय की भी बचत होगी। चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किए जाने वाले मार्ग की कुल लंबाई 28 किमी. है। सड़क की चौड़ाई तीन मीटर है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण व उच्चीकरण के लिए करीब 71.14 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति एवं धन की मंजूरी मिलने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।

सात मीटर चौड़ी बनेगी सड़क
अधिशासी अभियंता ने बताया कि उक्त सड़क सात मीटर चौड़ी बनेगी। सड़क के चौड़ीकरण व सुद़ृढ़ीकरण की वजह से सेमरा, भेड़िया, हथियागढ़, पिपरा, सेमरी, देउरवां, हरदी, जमुई पंडित, बरगदहीं, सिधावें, खोन्हौली आदि गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। सड़क के बन जाने से लगभग 50 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img