हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के परिणाम जून माह के अंत तक आएंगे

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के परिणाम जून माह के अंत तक आएंगे। कोरोना संकट का असर बोर्ड की गतिविधियों पर भी पड़ा है, जिसके चलते परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में काफी विलंब हो रहा है।
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि कॉपियों का मूल्यांकन अब प्रारम्भ हो गया है। पांच मई से ग्रीन जोन के 20 जिलों में कॉपियां जांची जा रही हैं। ऑरेंज जोन के 36 जिलों में भी 12 जून से मूल्यांकन का काम प्रारम्भ होगा। अंत मे रेड जोन की कॉपियां चेक होंगी। जून के आखिर तक परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा सकेंगे।”
डिप्टी सीएम ने बताया कि कोरोना काल में शैक्षणिक गतिविधियों को चलाना एक बहुत बड़ी चुनौती है। इस संकट को देखते हुए प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों के अलावा उच्च शैक्षणिक संस्थानों में भी अप्रैल माह से ही ऑनलाइन क्लास चल रहा है। व्हाट्सएप के माध्यम से वचुर्अल क्लास चल रही हैं। इससे सत्र को नियमित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इस प्रक्रिया से ऑनलाइन टीचिंग का नया कांसेप्ट डेवलप हुआ है।
एक सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में ऑनलाइन टीचिंग को और प्रमोट किया जाएगा। यह कोरोना का एक सकारात्मक पक्ष सामने आया है। यह पूछने पर कि ऑनलाइन टीचिंग में कुछ बच्चों को दिक्कतें आ रही हैं, इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, ये एक दो स्कूलों का बहाना है। बच्चों को ऑनलाइन टीचिंग के प्रति काफी लगाव है। वे मोबाइल और टीवी को तो देखते ही रहते हैं। अब उसी के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई भी कर रहे हैं। मैं नहीं मानता कि उन्हें स्वास्थ्य संबधी कोई दिक्कत हो रही है।







