महराजगंज के युवक की मुंबई से घर आते समय भोपाल में तबीयत बिगड़ी, मौत

मुंबई में मजदूरी करने वाले पनियरा के मिठौरा के ग्राम पंचायत सदस्य की घर लौटते समय तबीयत खराब होने से भोपाल में मौत हो गई। गांव के 13 लोग ट्रक से महराजगंज लौट रहे थे। पोस्टमार्टम के लिए शव भोपाल में ही रोक लिया गया। मिठौरा गांव के ये लोग मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करते थे। लॉकडाउन में जब दुश्वारियां बढ़ गईं तो 6 मई को मुंबई से चल पड़े।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
इनमें से संतराज (45 वर्ष) की 7 मई की रात भोपाल में तबीयत बिगड़ गई। साथ के लोग एक अस्पताल में ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई। करोना संक्रमण के भय के कारण शव को भोपाल में ही पोस्टमार्टम के लिए रोक लिया गया। साथ ही संतराज को इलाज के लिए लेकर गए दो लोगों को वहीं क्वारंटीन कर दिया गया है। अन्य दस लोग गांव लौट आए। पनियरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अधिदेव कश्यप ने बताया कि सभी की इंफ्रारेड स्क्रीनिंग की गई है। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन करा दिया गया है। वहीं, इस हादसे की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। पत्नी ज्ञानमती बेसुध हो गई। एक बेटा भी बाहर कमाता है और लॉकडाउन में वहीं फंसा है। तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।






