बिजली बिल जमा करने पर नहीं लगेगा ब्याज


महराजगंज :बिजली के बड़े बकाएदारों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने बकाएदारों को नए साल की सौगात दी है।

महराजगंज :बिजली के बड़े बकाएदारों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने बकाएदारों को नए साल की सौगात दी है। सरचार्ज माफी योजना के तहत 31 जनवरी तक बकाये बिल का एक मुश्त भुगतान कर ब्याज में पूर्ण छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपना पंजीकरण कराना होगा और 31 मार्च 2019 तक पूर्ण भुगतान करना अनिवार्य होगा। योजना शहरी व ग्रामीण दोनों उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है।

ब्याज माफी की इस स्कीम से उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के हित में तमाम जनकल्याणकारी योजना जैसे मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जाना, स्वघोषित कटिया कनेक्शन का नियमितीकरण व सौभाग्य योजना चलाई जा रही है। इनसे गरीब एवं असहाय उपभोक्ताओं को जहां बड़ी राहत मिल रही है वहीं सरकार ने घरेलू एवं व्यवसायिक कनेक्शन के बड़े बकायेदारों को भी राहत देते हुए ब्याज माफी जैसी योजना शुरू की है। विद्युत उप केंद्र परतावल के अवर अभियंता कार्तिकेय वर्मा ने बताया की बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं को एक से 31 जनवरी तक एलएमवी-1, एलएमवी-2 के बकायों के मूल धन राशि का 30 प्रतिशत अग्रिम बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। माह दिसंबर 2018 तक के विद्युत बिल के सरचार्ज धनराशि से पंजीकरण शुल्क घटाते हुए ब्याज सौ प्रतिशत समाप्त कर छूट का लाभ दिया जाएगा।

Sources :- jagran.com

Hot this week

फर्जी स्कूल मान्यता का बड़ा खेल उजागर 25 स्कूल जांच में 14 पर मंडराया खतरा

महराजगंज - महराजगंज में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक...

झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार गलत इंजेक्शन से किशोरी की मौत

महराजगंज - जनपद में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर...

हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में स्कॉलरशिप परीक्षा 3 मई को

महराजगंज - पनियरा क्षेत्र के उस्का स्थित हाजी अजहर...

327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी

महराजगंज, 26 अप्रैल। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में...

Topics

झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार गलत इंजेक्शन से किशोरी की मौत

महराजगंज - जनपद में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर...

हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में स्कॉलरशिप परीक्षा 3 मई को

महराजगंज - पनियरा क्षेत्र के उस्का स्थित हाजी अजहर...

327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी

महराजगंज, 26 अप्रैल। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में...

महराजगंज में 396 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न

महराजगंज, 26 अप्रैल। रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज के परेड...

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img