प्रधानमंत्री ने कहा आपदा को अवसर में बदला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत के पांच सूत्र बताये

आत्मनिर्भर भारत के पांच सूत्र
1. अर्थव्यवस्था : प्रधानमंत्री ने कहा पहला स्तंभ अर्थव्यवस्था है। ऐसी अर्थव्यवस्था जो क्वांटम जम्प (पर्याप्त उछाल) वाली हो।
2. आधारभूत संरचना : आत्मनिर्भर भारत के लिए दूसरा स्तंभ आधारभूत संरचना है जो आधुनिक भारत की पहचान बने।
3. सिस्टम : तीसरा स्तंभ हमारा सिस्टम जो 21वीं सदी की तकनीकी आधारित व्यवस्था पर आधारित हो।
4 .डेमोग्रेफी : चौथा स्तंभ डेमोग्रेफी है जो जीवंत लोकतंत्र की ताकत है।
5 . डिमांड : पांचवा स्तंभ डिमांड है। मोदी ने कहा, हमें मांग और आपूर्ति के चक्र का पूरी छमता से इस्तेमाल करने की जरूरत है।

लोकल के लिए वोकल बनें
प्रधानमंत्री ने स्थानीय मांग और आपूर्ति को बढ़ाने का उल्लेख करते हुए देशवासियों से इसे अपना जीवनमंत्र बनाने को कहा। प्रधानमंत्री ने कहा मौजूदा संकट ने लोकल का महत्व समझा दिया है। इस लोकल ने ही संकट में हमारी मांग पूरी की। लोकल ने ही हमें बचाया। इसलिए लोकल के लिए हमें वोकल बनना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा दुनिया मे जो भी ग्लोबल ब्रांड बने हैं वे सब कभी लोकल थे। हमें लोकल पर गर्व करना होगा।

ऐसा संकट पहले कभी नही 
प्रधानमंत्री ने कहा एक वायरस ने पूरी दुनिया को तहस नहस कर दिया। ऐसा संकट न कभी देखा न सुना। ये अभूतपूर्व संकट है। लेकिन थकना नहीं है, हारना नही है, टूटना नही है, बिखरना नही है। सतर्क रहते हुए नियमो का पालन करते हुए बचना भी है और आगे भी बढ़ना है। हमारा संकल्प इस संकट से भी विराट होगा।

21वीं सदी हमारी होगी
प्रधानमंत्री ने कहा 21 वी सदी भारत की हो ये सपना नही हम सबकी जिम्मेदारी है। इसका एक ही मार्ग है, आत्मनिर्भर भारत। उन्होंने कहा विश्व मे आत्मनिर्भर शब्द के मायने बदल गए हैं। अर्थकेन्द्रित वैश्वीकरण बनाम मानव केंद्रित वैश्वीकरण की चर्चा चल रही है। भारत जब आत्मनिर्भरता की बात करता है तो भारत की आत्मनिर्भरता में आत्मकेंद्रित सोच नही, वसुधैव कुटुम्बकम की भावना निहित होती है।

आपदा को अवसर में बदला
प्रधानमंत्री ने कहा, मैं एक उदाहरण के साथ अपनी बात बता रहा हूं। जब कोरोना संकट शुरू हुआ, तब भारत में एक भी पीपीई किट नहीं बनती थी। एन-95 मास्क का भारत में नाममात्र उत्पादन होता था। आज स्थिति यह है कि भारत में ही हर रोज दो लाख पीपीई और दो लाख एन-95 मास्क बनाए जा रहे हैं। हम ऐसा इसलिए कर पाए, क्योंकि भारत ने आपदा को अवसर में बदल दिया। ऐसा करने की भारत की दृष्टि आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प के लिए उतनी ही प्रभावी होने वाली है।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img