महराजगंज जिले में पांच हजार प्रवासियों को मिला मनरेगा के तहत रोजगार

शहर से अच्छा अपना गांव, यहीं करेंगे रोजगार

महराजगंज : जिले में अबतक 90,027 प्रवासी पहुंच चुके हैं। सोमवार को भी 3797 प्रवासी फरेंदा स्थित जांच केंद्र पर पहुंचे। प्रवासियों के पहुंचने से वीरान गांव गुलजार हो चुके हैं। जिन गांवों में सिर्फ बच्चे, बूढ़े और महिलाएं दिखती थीं, अब वहां के चौक चौराहों पर युवाओं की टोली दिख रही है। निर्धारित समय तक होम क्वारंटाइन रहने के बाद अब पांच हजार प्रवासी मनरेगा के तहत कार्य कर रहे हैं।

दिल्ली-मुंबई के गली मोहल्लों में जो लोग मोमो व बर्गर बेचते थे वे अब अपने चौराहे पर दुकान लगा भविष्य के सपने बुनने में जुटे हैं। सरकार की पहल से अब कामगारों को आर्थिक मदद के साथ ही मनरेगा में रोजगार मिल रहा है। जिसकी वजह से प्रवासियों, श्रमिकों के समक्ष आर्थिक संकट से राहत मिल रही है। क्वारंटाइन के लिए रखे गए प्रवासियों को अनाज दिया जा रहा है। इसके बाद इन्हें भी रोजगार मिल जाएगा।

शहर से अच्छा अपना गांव, यहीं करेंगे रोजगार

लॉकडाउन के बाद दिल्ली से घर लौटे रामआसरे, पूना से आए पनियरा खास निवासी राजकुमार गुप्ता व ग्रामसभा बसडीला निवासी राकेश चौरसिया ने कहा कि शहर से अच्छा अपना गांव है। जो काम दूर शहर जा कर सकते थे अब अपने जिले में करेंगे। सरकार द्वारा स्वरोजगार के लिए विभिन्न योजनाएं चलाईं जा रही है। उसका लाभ हमें मिलेगा।

जिला प्रशासन का रोजगार पर जोर श्रमिकों को रोजगार दिलाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पहल की गई है। श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 792 ग्राम पंचायतों में 2837 कार्य स्थलों पर फिजिकल डिस्टेंसिग के साथ काम कराया जा रहा है। 85133 श्रमिक मनरेगा के तहत कार्य कर रहे हैं। इन श्रमिकों में करीब पांच हजार बाहर से आए प्रवासी हैं। प्रशासन के मुताबिक 85 हजार लोगों को होम क्वारंटाइन कराया गया है।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img