31 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, दो मिले कोरोना पॉजिटिव

कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में दिन-प्रतिदिन विजय मिल रही है

महराजगंज: कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में दिन-प्रतिदिन विजय मिल रही है। जिले में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव चार मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर गए। मरीजों के स्वस्थ होने की खबर पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। कोरोना की जांच के लिए 29 मई को भेजे गए नमूनों में 31 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि धानी निवासी एक दंपती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों में इमिलिया, सिंहपुर थरौली, हरैया बरगदवा व लोहरपुरवा कैंपियरगंज के निवासी हैं। बुधवार को चिकित्सकों ने संक्रमित के संपर्क में आए 80 लोगों की जांच के लिए फिर नमूने भेजा है।

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 66 हो गई है। आज चार मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इसमें 30 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर चले गए हैं। जबकि कैंपिरयगंज के एक अधेड़ की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 33 एक्टिव मामले हैं। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तत्काल क्वारंटाइन कराते हुए जांच कराई जा रही है। फिलहाल जिले में काफी हद तक मरीजों में सुधार देखा जा रहा है। यहीं कारण है कि लगातार मरीज ठीक हो रहे हैं। बुधवार को 80 लोगों की जांच के लिए फिर नमूने मेडिकल कालेज भेजे गए है।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img