घुघली में फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान

घुघली बसंतपुर टोला बटोरा में गुरुवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

महाराजगंज : घुघली बसंतपुर टोला बटोरा में गुरुवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घर के अंदर फंदे में उसका शव लटक रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची घुघली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का नाम चांदनी (25) है। वर्ष 2016 में उसी शादी सत्येन्द्र से हुई थी। दो बच्चे भी हैं। एक की उम्र ढाई वर्ष व दूसरा 11 माह का है।

बुधवार की रात किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया। इसके बाद चांदनी रात में कहीं चली गई। सुबह लौटी। कमरे में अंदर जाकर फाटक बंद कर सो गई। काफी देर तक जब फाटक नहीं खुला तो घर की अन्य महिलाओं ने फाटक खटखटाना शुरू किया। उसके बाद भी फाटक नहीं खुला। इसके बाद परिजन खिड़की से कमरे में झांक कर देखे तो चांदनी फंदे से झूल रही थी। परिजनों ने खिड़की तोड़ अंदर घुसे। चांदनी को फंदा से नीचे उतारा, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।

परिजनों ने प्रकरण की सूचना घुघली पुलिस को दिया। थोड़ी देर बाद एसओ गिरिजेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे। पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसओ ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। मामले की छानबीन की जा रही है।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img