राहुल गांधी को एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग जोर पकड़ रही है

राहुल गांधी को एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद अब उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी कहा है कि राहुल गांधी को दोबारा यह जिम्मेदारी संभाल लेनी चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व सांसद हुसैन दलवई और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सीवी चंद रेड्डी ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह किया कि राहुल गांधी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी जल्द सौंपी जाए।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को अब पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। गांधी को फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव पारित किया हुआ है। हम सब की मांग है राहुल गांधी दोबारा जिम्मेदारी संभालें।







