कुम्भ श्रद्धालुओं के लिए Jio Phone ने पेश किया ये धमाकेदार ऑफर


प्रयागराज के कुम्भ मेले में भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिय Jio ने नए ‘कुम्भ Jio Phone’ की पेशकश की है।

प्रयागराज के कुम्भ मेले में भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिय Jio ने नए ‘कुम्भ Jio Phone’ की पेशकश की है। ‘कुम्भ जियोफोन’ कुम्भ मेले से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी से लैस है। ट्रेन और बस स्टेशन की सूचनाओं के साथ साथ किस दिन कौन सा स्नान है इस की जानकारी भी ‘कुम्भ जियोफोन’ से प्राप्त की जा सकती है।

कुम्भ में नाते रिश्तेदारों के लापता होने पर ‘कुम्भ Jio Phone’ आपकी मदद करेगा। फैमिली लोकेटर नाम से ‘कुम्भ जियोफोन’ में एक विशेष फीचर दिया गया है। जिससे आपके लापता रिश्तेदार की लोकेशन झट से पता चल जाएगी। 

‘कुम्भ Jio Phone’ केवल सूचनाओं का ही जरिया नही है। इसमें उपलब्ध जियोटीवी पर श्रद्धालु कुम्भ मेले के खास पर्वों और कार्यक्रमों का वीडियो प्रसारण देख सकेंगे। भक्ति संगीत के लिए ‘कुम्भ जियोफोन’ में कुम्भ रेडियो भी उपलब्ध है। जियोफोन में यू-ट्यूब, फेसबुक और वाट्सएप जैसे प्रमुख सोशल मीडिया ऐप्स पहले से ही मौजूद हैं। कुम्भ के दौरान श्रद्धालु इन ऐप्स के जरिए देश एंव विदेश में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से सीधे जुड़ सकेंगे।

‘कुम्भ Jio Phone’ एक खास एक्सचेंज ऑफर के तहत 501 रु की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है। किसी भी कंपनी का कोई भी 2जी/3जी या 4जी फोन को ‘कुम्भ जियोफोन’ से बदला जा सकता है। सयुक्त ऑफर के तहत एक्टिवेशन के समय कुंभ जियोफोन के लिए रिफंडेबल सिक्योरिटी के रूप में 501 रु देने होंगेऔर साथ ही 594 रु का रिचार्ज कराना होगा। जिसमें उसे 6 महीनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा हासिल होगा। साथ ही ग्राहकों को हर दिन हजारों रु के ईनामी वाउचर और 4जी डेटा जीतने का मौका भी मिलेगा।

Sources :- livehindustan.com

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img