सीबीएसई अकेडमिक ईयर 2020-2021 के लिए स्कूल के सिलेबस को 30 फीसदी कम कर दिया गया है

दबंग भारत न्यूज़ : कोरोनावायरस महामारी के चलते देशभर के सभी स्कूल मार्च के महीने से बंद हैं. स्कूलों के लंबे समय तक बंद रहने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है. पढ़ाई में हुए इस नुकसान के मद्देनजर छात्रों के दबाव को कम करने के लिए सीबीएसई अकेडमिक ईयर 2020-2021 के लिए स्कूल के सिलेबस को 30 फीसदी कम कर दिया गया है
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने खुद से इस बात की जानकारी दी है. HRD मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, “देश और दुनिया में पनपे हालातों के मद्देनजर CBSE को पाठ्यक्रम को संशोधित करने और कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए कोर्स के दबाव को कम करने की सलाह दी गई थी
उन्होंने आगे लिखा ‘इस फैसले के लिए मैंने कुछ हफ्ते पहले कई शिक्षाविदों से सिलेबस को कम करने #SyllabusForStudents2020 पर सुझाव मांगे थे. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमें 1.5 हजार से अधिक सुझाव मिले. आपकी प्रतिक्रियाओं के लिए शुक्रिया
HRD मंत्री ने आगे कहा कि सीखने की उपलब्धि के महत्व को ध्यान में रखकर, मुख्य कॉन्सेप्ट्स को बरकरार रखते हुए सिलेबस को 30 फीसदी तक कम करने का निर्णय लिया गया है







