
दबंग भारत न्यूज़ : गोरखपुर :से अपहृत पांचवीं के छात्र बलराम की हत्या कर दी गई है। बलराम का शव पिपराइच क्षेत्र के जंगल तिनकोनिया नंबर दो के केवटहिया नाले के पास से बरामद हुआ है।
- ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में
- जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर
- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पकड़ा था। उनमें यहां की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है। रविवार को पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल छत्रधारी, टोला मिश्रौलिया से पांचवीं में पढ़ने वाले छात्र बलराम गुप्त को अगवा कर बदमाशों ने एक करोड़ रुपये की फरौती मांगी गई थी। शाम पांच बजे परिजनों के सूचना के बाद बच्चे की तलाश में पिपराइच पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ ही एसटीएफ की टीम को भी लगा दिया गया था। जंगल धूसड़ से एक मुर्गा कारोबारी, मोबाइल सिम बेचने वाले एक दुकानदार और एक प्रापर्टी डीलर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही थी।
बलराम के साथ अक्सर खेलने वाले उसके दोस्तों से भी घटना के बारे में जानकारी ली जा रही थी। बच्चों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली। इस बीच सोमवार को बलराम का शव बोरे में तिनकोनिया के पास से बरामद हुआ।







