पनियरा थानाक्षेत्र के जंगल बड़हरा चौरी टोला में युवक ने गांव के बागीचे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज: पनियरा थानाक्षेत्र के जंगल बड़हरा चौरी टोला में युवक ने गांव के बागीचे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घरवालों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
चौरी टोला निवासी दिलीप साहनी (21) पुत्र तीजू साहनी घर में सोया था। अचानक वह रात किसी समय बागीचे में पहुंचा। पेड़ में फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर लिया। सुबह बागीचे की तरफ गए लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। धीरे -धीरे गांव के लोग जुट गए। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। एसओ दिलीप शुक्ला ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।







