खुफिया विभाग की ओर से जारी इनपुट के बाद सोनौली में चौकसी बढ़ा दी गई है

बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को देखते हुए इंडो-नेपाल सीमा सील

दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज: पांच अगस्त बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को देखते हुए इंडो-नेपाल के साथ ही जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। खुफिया विभाग की ओर से जारी इनपुट के बाद सोनौली में चौकसी बढ़ा दी गई है। मेडिकल इमरजेंसी होने पर वाहनों के जाने दिया जाएगा। मिश्रित आबादी वाले गांव में दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई है। गोरखपुर से जुड़ने वाले जिले की श्यामदेउरवा क्षेत्र की कतरारी पुलिस चौकी, धरमौली, बनकटिया, गोरखपुर-सोनौली रोड पर फरेंदा में बैरियर गिराकर सील कर दिया गया है। संतकबीरनगर से जुड़ने वाले बृजमनगंज के साथी अन्य सीमा पर पुलिस पिकेट को मजबूत किया गया है। इंडो-नेपाल बार्डर भी सील रहेगा। किसी तरह की आवाजाही नहीं होगी। बिना अनुमति किसी को बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। मंगलवार रात से यह व्यवस्था लागू होगी। दो पहिया, चार पहिया वाहनों की तलाशी ली जाएगी।

मेडिकल इमरजेंसी पड़ने पर दूसरे जिलों की सीमाओं में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा सीमा के रास्ते आने जाने वालों की एक-एक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पगडंडियों पर पेट्रोलिग की जा रही है। मंगलवार रात से ही इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई। अयोध्या में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही आवाजाही में छूट दी जाएगी।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img