महराजगंज टीवी चैनल के पत्रकार की हत्या पर प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने जताया आक्रोश

डीएम और एसपी को प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने सौंपा ज्ञापन

दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार की रात एक टीवी चैनल पत्रकार रतन सिंह की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या करने के विरोध में प्रेस क्लब आफ महराजगंज के जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज को सौंपकर पत्रकार की हत्या में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, परिजनों को आर्थिक मदद एवं मृतक पत्रकार की पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग सहित प्रदेश के सभी पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने कहा कि समाज के चौथे स्तंभ पत्रकारों के ऊपर हमेशा से हमले होते आए हैं। प्रदेश एवं केंद्र की सरकारें पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन देती आयी है लेकिन आए दिन पत्रकारों के ऊपर हमले होते रहे हैं। बलिया में टीवी पत्रकार की गोली मारकर की गई हत्या से पूरा पत्रकार समाज स्तब्ध भी आक्रोशित भी है। ऐसे में प्रदेश की सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा के बारे में कोई ठोस रणनीति बनानी पड़ेगी जिससे पत्रकारों को पर हो रहे हमले को रोका जा सके।

उनकी मांग है कि बलिया में हुई घटना में दोषी अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए का आर्थिक सहयोग दिया जाए। साथ ही मृतक पत्रकार के परिजनों को भरण-पोषण के लिए उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए एवं उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई का जिम्मा सरकार सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही प्रदेश के सभी पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाकर उसका कड़ाई से पालन कराया जाए ताकि पत्रकारों की जान माल की रक्षा हो सके। इस मौके पर राहुल त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, मनोज चतुर्वेदी, बृजेश पांडे, अमितेश त्रिपाठी, अशोक वर्मा, बृजेश गुप्ता, जेबी सिंह, विजय गुप्ता, आजाद मिश्रा, जेडी खान, अंगद शर्मा, उमेश गुप्ता, राहुल पांडे, शिवेंद्र चतुर्वेदी, अनुज शुक्ला, सुनील पांडे सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img