यूपी में सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, परिणाम से चौंका देंगे: गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस के यूपी प्रभारी व वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा की सीधी लड़ाई है।

कांग्रेस के यूपी प्रभारी व वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा की सीधी लड़ाई है। हम यूपी की सभी 80 सीटों पर पूरी क्षमता के साथ चुनाव लड़ेंगे और परिणाम से सबको चौंका देंगे। प्रदेश के अन्य दलों के साथ आने पर उन्होंने कहा कि अगर कोई दल भाजपा को हराने में सक्षम है और हमारे साथ आना चाहता है तो हम उसका स्वागत करेंगे।गुलाम नबी आजाद लखनऊ के कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे। जिसमें उन्होंने भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि मोदी सवाल उठाते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? हम उन्हें यही कहेंगे कि कांग्रेस ने ही महात्मा गांधी व पंडित नेहरू के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी। छोटी-छोटी रियासतों में बंटे देश का एकीकरण किया। देश को एक धर्मनिरपेक्ष संविधान दिया और देश के हर तबके की बेहतरी के लिए काम किया जबकि भाजपा ने अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए देश के सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न कर दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में किया गया अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। पांच साल में 10 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया लेकिन नोटबंदी व जीएसटी के कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गए। मध्यम व छोटे उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुए। काला धन लाकर लोगों को 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था जो कि अभी तक पूरा नहीं किया।

वहीं, ये पूछने पर कि सपा-बसपा गठबंधन ने अमेठी व रायबरेली में कोई प्रत्याशी न खड़ा करने का फैसला किया है तो क्या कांग्रेस जहां से मायावती व अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे वहां अपने प्रत्याशी उतारेगी… पर आजाद ने जवाब दिया कि अभी ये ही तय नहीं है कि अखिलेश व मायावती चुनाव लड़ेंगे या नहीं। जब होगा देखा जाएगा।

Sources :- amarujala.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img