गांव की चौपाल में चौकी प्रभारी ने सुनी समस्याएं।

दबंग भारत न्यूज़ – महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत डेरवा में मिशन प्रतिदिन एक गांव के तहत चौपाल लगाकर सिसवा मुंशी चौकी प्रभारी रितेश राय ने चुनाव से सम्बंधित व अन्य विवादित समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली । उन्होंने कहा कि विवाद की संभावना होने पर तुरंत जानकारी दें जिससे विवाद को टाला जा सके। गांव में चार हिस्ट्री शीटर मिले जिनकी गति विधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। शस्त्रधारक अख्तर हुसैन को नियमित थाने पर उपस्थिति दर्ज करायें ।

इसके अलावा नाली की एक जटिल समस्या को मौके पर ही समाधान कराया। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल सर्वोदय पांडेय, राणा प्रताप सिंह, निवर्तमान ग्राम प्रधान मो हुसैन, रविन्द्र पांडेय शम्भू शरण पटेल आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। इसी क्रम में भिटौली चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत किशुनपुर में चौकी प्रभारी सूर्यभान यादव ने चौपाल के माध्यम से विवादित समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी शांति व्यवस्था कायम करते हुए चुनाव लड़ें। विवाद होने की संभावना पर तुरंत सूचना दें। इस अवसर पर अशोक जायसवाल, गोपाल जायसवाल , त्रिलोकी, दया आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे

Hot this week

327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी

महराजगंज, 26 अप्रैल। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में...

महराजगंज में 396 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न

महराजगंज, 26 अप्रैल। रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज के परेड...

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

Topics

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img