पूण्यतिथि पर याद किए गए जनवादी कवि गोरख पांडेय

दबंग भारत न्यूज़ – जन संस्कृति मंच देवरिया व जुगुल किशोर खेतान ब्रह्मदेव तिवारी शिक्षण एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय पकड़ी वीरभद्र के सहयोग से प्रसिद्घ जनवादी कवि और जेएनयू के रिसर्च एसोसिएट गोरख पांडेय की पुण्यतिथि शुक्रवार को विद्यालय परिसर में मनाई गई। पूर्व प्राचार्य संत विनोबा पीजी कालेज देवरिया प्रो असीम सत्यदेव व नागेंद्र मिश्र तथा उनके भाई बलराम पांडेय व भतीजे विष्णु पांडेय ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर व्याख्यान एवं काव्य-पाठ का आयोजन किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व प्राचार्य प्रो असीम सत्यदेव ने गोरख पांडेय पर लिखे जनगीत जाग को गाया। बीएचयू के प्रोफेसर सदानंद शाही ने कहा कि गोरख पांडेय जमीनी स्तर पर गहरे कवि थे। गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजेश मल्ल ने कहा कि गोरख पांडेय की कविता आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक, जातीय, लैगिंक विसंगतियों से उत्पन्ना विक्षोभ व गुस्से से भरी हुई कविताएं हैं।विद्यालय की छात्रा अनुराधा सिंह ने गोरख पाण्डेय के गीत एक दिन राजा मरने आसमान में उड़द मैंना बानी घरे लेअइने मैना ना। उनके गांव पंडित मुंडेरा उर्फ देउरवा के जितेंद्र प्रजापति ,शुभम कुमार दुबे, करुणेश कुमार द्विवेदी लक्ष्मण प्रसाद, अशोक कुमार पासवान ने उनके गीत लाल लिबास, और क्या लिखूं, नागेंद्र मिश्रा ने बेटियां, तुम्हारा होना एक पुरुष कुछ औरतें, ड्रांइग, स्वेटर, जय श्रीराम, सांकल, सहमें हुए लोग, जिंदगी की हांडी, चिचिर, चिड़िया काव्य पाठ की कविताएं गाई। कार्यक्रम का संचालन सचिदानंद मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य पी पी गहलोत,जन संस्कृति मंच देवरिया के महासचिव मनोज कुमार सिंह, विनोद पांडेय,चतुरानन ओझा, आदि लोग मौजूद रहे।

Hot this week

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

Topics

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img