युवा भाजपा नेता द्वारा किया गया मैत्री मैच का उद्घाटन

भिटौली, महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – घुघली विकासखंड के अंतर्गत श्री विद्यासागर राजकन्या देवी इंटर कॉलेज पचरुखियाँ तिवारी में मैत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी प्रदीप कुमार उपाध्याय (एडवोकेट) तथा जनसंदेश टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार श्री इंद्र शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया । इस अवसर पर प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि इस क्षेत्र में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और खेलकूद के क्षेत्र में भी इस विद्यालय के छात्र नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं जो इस बात का प्रतीक है कि इस विद्यालय के छात्र हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके शहरी विद्यालयो के शिक्षण पध्दति को अपनाते हुए विकसित हो रहे हैं।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 10 के छात्र रोमांचक मैच में कक्षा 8 के छात्रों को पराजित करके ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य माधवेन्द्र तिवारी ने कहा कि विद्यालय परिवार हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहता है तथा बच्चों को प्रत्येक महीना खेलकूद तथा विज्ञान के प्रति रुझान प्रकट करने के लिए नए-नए प्रायोगिक कार्यों के प्रति उत्साहित किया जाता है। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर वीरेंद्र पांडे ,पवन वर्मा ,प्रदीप शर्मा, गंगेश वर्मा , शैलेश तिवारी, अमित यादव, मोहम्मद उमर ,हरिचंद्र चौहान ,राहुल तिवारी ,पूनम देवी, नीलम देवी, ममता देवी ,प्रेमशिला देवी,शशिकला देवी,रूबी रौनियार, क्षमा चौधरी ,मनोरमा देवी,आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Hot this week

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

Topics

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img