शिक्षा ग्रहण करने की कोई उम्र या सीमा नहीं होती उपजिलाधिकारी नौतनवा

प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का हुआ आयोजन

महराजगंज,नौतनवां

दबंग भारत न्यूज़ – बुधवार को शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनपुर के प्रांगड़ में आयोजित प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी नौतनवा प्रमोद कुमार तथा विशिष्ट अतिथि नौतनवा  नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने कार्यक्रम का आगाज माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम का संचालन अभिषेक पाण्डेय ने किया तथा स्कूल की छात्राओं द्वारा शिक्षा के प्रति प्रस्तुत जागरूकता गीत “टन टन टन घण्टी बजी,चलो स्कूल तुमको पुकारे, से लोगो को जागरूक किया गया। परिषदीय विद्यालय की एक छात्रा ने जहॉ प्रदेश के सभी जिलों का नाम फर्राटे के साथ बोलती नजर आई वही विद्यालय में प्रेरक गुरुजनों एवं छात्र- छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरष्कृत भी किया गया।         

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ग्रहण करने की कोई उम्र या सीमा नही होती और एक शिशु आगे चलकर क्या बनेगा ये आप द्वारा प्राथमिक स्तर पर दी जाने वाली शिक्षा तय करता हैं।          वही विशिष्ट अतिथि गुड्डू खान ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय शिशुओं की प्राथमिक शिक्षा का आईना होता है और हमे इस बात की खुशी हो रही हैं पूर्व की अपेक्षा आज सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बढ़ा हैं आज लोग सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चो को भेजने में खुशी महसूस कर रहे है।       

वही खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमवन्त कुमार ने सरकार द्वारा शिक्षा के प्रति चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं के बारे में मौजूद लोगो को विस्तार से बताया।     

इस प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह में दिनेश त्रिपाठी, मनौवर अली, विनय सिंह,राघवेन्द्र पाण्डेय,विनोद गौतम, अनिल सिंह,ऋषिकेश गुप्त,विनय सिंह,महेन्द्र यादव,संयुक्ता सिंह,राजकुमार सिंह,बेद प्रकाश,पवन कुमार शुक्ल,उमेश कुमार,इन्दू सिंह, परिषदीय विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं व समस्त ए0आर0पी0 टीम उपस्थित रही।

Hot this week

फर्जी स्कूल मान्यता का बड़ा खेल उजागर 25 स्कूल जांच में 14 पर मंडराया खतरा

महराजगंज - महराजगंज में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक...

झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार गलत इंजेक्शन से किशोरी की मौत

महराजगंज - जनपद में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर...

हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में स्कॉलरशिप परीक्षा 3 मई को

महराजगंज - पनियरा क्षेत्र के उस्का स्थित हाजी अजहर...

327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी

महराजगंज, 26 अप्रैल। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में...

Topics

झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार गलत इंजेक्शन से किशोरी की मौत

महराजगंज - जनपद में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर...

हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में स्कॉलरशिप परीक्षा 3 मई को

महराजगंज - पनियरा क्षेत्र के उस्का स्थित हाजी अजहर...

327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी

महराजगंज, 26 अप्रैल। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में...

महराजगंज में 396 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न

महराजगंज, 26 अप्रैल। रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज के परेड...

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img