उच्च जोखिम वाले 71 गाँवों में निरोधात्मक कार्यवाही पर विशेष जोर

कुशीनगर, हेल्थकेयर

दबंग भारत न्यूज़ – कुशीनगर- जेई-एईएस ( जापानी इंसेफ्लाइटिस, एक्यूट इंसेफ्लाइटिसि सिन्ड्रोम ) से बचाव के लिए वैसे तो पूरे जिले में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत निरोधात्मक कार्यवाही एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मगर इस मामले में उच्च जोखिम चिन्हित 71 गाँवों में दिमागी बुखार से बचाव के लिए विशेष तौर पर निरोधात्मक कार्यवाही एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। चिन्हित गाँव में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, छिड़काव के साथ विभिन्न बिन्दुओं पर संतृप्त करने की कार्यवाही भी तेज कर दी गयी है।

जिला मलेरिया अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि जेई/ एईस के मामले में सभी चिन्हित गाँवों को विभिन्न बिन्दुओं पर संतृप्त कराना सरकार मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में है। ऐसे में उन सभी गांवों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने, खराब पड़े इंडिया मार्का हैंड पंप को ठीक कराने, कीटनाशक का छिड़काव कराने, फागिंग कराने, जेई टीकाकरण से वंचित बच्चों का टीकाकरण कराने, गांव में ज्वर रोगियों की पहचान करने और सुअरबाड़ों को विसंक्रमित कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

जेई/ एईएस के मामले में चिह्नित उच्च जोखिम गांव

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जेई/ एईएस के मामले में जो 71 गाँव चिह्नित हैं उसमें रामकोला ब्लाक के आठ, दुदही ब्लाक के छह, कसया ब्लाक के चार, फाजिलनगर के दो, तमकूही राज के पांच, तरयासुजान ब्लाक के एक, विशुनपुरा ब्लाक के सात, कुबेरस्थान के सत्तरह, कप्तानगंज ब्लाक के चार, खड्डा ब्लाक के छह, भोतिचक ब्लाक के दो, नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के चार, सुकरौली ब्लाक के तीन तथा हाटा ब्लाक के दो ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

वर्ष वार जेई/एईएस का विवरण एक नजर में

वर्ष—कुल केस—-मृत्यु
2016–1029——161
2017–883——–126
2018—307 ——-37
2019—284——13
2020—298——17
2021—18———1

दिमागी बुखार के लक्षण

-पीड़ित को अचानक तेज बुखार आना।
-पीड़ित का तेज सिर दर्द होना।
-शरीर कांपना और लाल चकत्ते हो जाना।
– हाथ पैर में अकड़न हो जाना।
– उल्टी और बेहोशी होना।

Hot this week

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

लक्ष्मीपुर- मानसून और संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम गौरव सिंह...

निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

महराजगंज- निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के...

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

Topics

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...

देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img