संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव दरवाजे के पास रखे पुआल पर मिला

मायके वालो ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, जांच मे जुटी पुलिस

महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैसिया उर्फ कोनघुसरी निवासी धर्मेंद्र की पत्नी सीमा 28 का शव शनिवार की सुबह घर के बाहर दरवाजे के सामने रखे पुआल पर मिला है। बताया जा रहा है कि सीमा के मौत होने की सूचना ससुराल पक्ष के लोगों ने मृतका के मायके मे दिया।

नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुहार कला निवासी लडकी के पिता श्यामलाल पुत्र सुखराज सूचना मिलने पर रोते विलखते लडकी के ससुराल अड्डा चौकी के अर्तगत ग्राम पंचायत कोनघुसरी पहुचे और पुत्री का शव देख आरोप लगाया कि मेरी पुत्री की हत्या ससुराल वालो ने किया हैं।

उधर लड़के के पिता का कहना है कि आय दिन मेरी लड़की को तंग करते रहते थे। पिता के मुताबिक शादी के बाद से ही आये दिन तू तू मैं मैं होता रहता था। जिसकी सूचना सीमा अपने मायके फ़ोन कर हरदम रोती बिलखती थी। लेकिन फिर भी किसी तरह से श्याम लाल अपनी बेटी को समझा बुझाकर पति धर्मेंद्र के साथ रहने के कहा करता था।

पुत्री के हत्या होने की आशंका पर पीडित पिता ने घटना की जानकारी लिखित तहरीर अड्डा चौकी को दिया है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर मामले की छानबीन मे जुटी है।

इस सम्बंध में अड्डा चौकी प्रभारी भारत भूषण यादव का कहना है लड़की के पिता के तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगा।

Hot this week

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

Topics

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img