एक्सप्रेसवे हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव

एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने हादसे में घायल हुए यात्रियों से घटना की जानकारी ली। मौके पर जमा घायलों के परिजनों को उन्होंने बेहतर उपचार दिलाने का भरोसा दिलाया। अखिलेश ने सैफई मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से उपचार की जानकारी हासिल की और सभी मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए कहा। 

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे को लेकर अखिलेश ने कुछ नहीं कहा। उन्होंने मरीजों से बात करते समय इतना जरूर कहा कि रात के समय बस चालक लापरवाही कर रहे हैं। लापरवाही के चलते ही हादसे हो रहे हैं। उन्होंने मौजूद अन्य नेताओं को भी घायलों की हरसंभव मदद किए जाने के निर्देश दिए। अखिलेश ने हादसे में घायल हुए विदेशी यात्री और उनकी पत्नी के वार्ड में जाकर भी हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव उपचार और मदद किए जाने का भरोसा दिलाया। अखिलेश ने घायल विदेशी यात्री जोसे से बात की। 

बनारस की चर्चा में डूबे थे विदेशी सैलानी 

शनिवार को हुए सड़क हादसे में बस सवार 32 वर्षीय जोसे मिगिएल तथा उनकी 28 वर्षीय पत्नी मार्गरिटा निवासी एसपनोला न्यू मैक्सिको यूनाइटेड स्टेट्स भी घायल हो गए। ये दोनों दंपति भारत भ्रमण पर आए हैं और दिल्ली से बनारस दर्शन के लिए जा रहे थे। जोसे ने बताया कि घटना के समय दोनों पति-पत्नी बनारस को लेकर बातें कर रहे थे तभी तेज धमाके की आवाज आयी और वह सुधबुध खो बैठे। उनकी एक टांग टूट गई थी। मौके पर आए पुलिस कर्मियों ने उन्हें मुश्किल से बाहर निकाला। उनकी पत्नी बेहोश हो चुकी थीं। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्हें होश आया। जोसे ने बताया कि उन्होंने अपने घरवालों को घटना की जानकारी दे दी है। डीएम पीके उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय भी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने घायलों का हालचाल जाना।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img