लगाएंगे कजरा तो कभी पहनेंगे गोल्ड चेन! अब इन किरदारों से दिलों पर छाएंगे अक्षय कुमार

नई दिल्ली: इस साल ”केसरी” में सिख सैनिक बनकर तो वहीं अब ”मिशन मंगल” में साइंटिस्ट बनकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले अक्षय कुमार आने वाले साल में अजब-गजब अंदाज में नजर आने वाले हैं. कहा जा सकता है कि आगामी साल में अक्षय अपने दर्शकों के लिए अपने डिफ्रेंड लुक्स और किरदारों वाली सरप्राइज का भंडार देने वाले हैं. आज अक्षय कुमार अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर जानते हैं आने वाले साल में अक्की बाबा की पोटली में से क्या है खजाना निकलने वाला है. 

अक्षय कुमार ने वैसे तो कई तरह के किरदार पहले भी निभाए हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे वह इस आने वाले साल को यादगार बनाने की तैयारी कर चुके हैं. इसलिए जहां एक फिल्म के लिए वह आंख में काजल लगा रहे हैं वहीं दूसरी फिल्म में वह गले में गोल्ड चेन और लुंगी में नजर आ रहे हैं. तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्मों कैसे-कैसे नजर आएंगे हमारे बॉलीवुड खिलाड़ी.  

ट्रांसजेंडर बनकर करेंगे श्रंगार
‘लक्ष्मी बम’ का पोस्टर आते ही तहलका मच गया था. क्योंकि अक्षय इस पोस्टर में आंखों में काजल लगाते नजर आए थे. इस फिल्म में अक्षय ट्रांसजेंडर का किरदार निभाने वाले हैं. यह फिल्म सुपरहिट तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुनी 2 : कंचना’ का रीमेक है. फिल्म की कहानी राघव नामक एक डरपोक आदमी के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे एक ट्रांसजेंडर महिला की आत्मा अपने वश में कर लेती है और उसके माध्यम से वह आत्मा उन लोगों से बदला लेती है, जिन लोगों ने उसकी जिंदगी तबाह की थी. 

बनेंगे बच्चन पांडे
जुलाई में अक्षय ने अपनी एक और नई फिल्म की घोषणा करते हुए फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया था. इस फिल्म का नाम ‘बच्चन पांडे’ है और इस पोस्टर में अक्षय कुमार बिलकुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि यह फिल्म साल 2020 में क्रिसमस के अवसर पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म के डायरेक्टर फरहाद समजी हैं.

पुलिस की वर्दी का जलवा’
कई बार पुलिस की वर्दी में नजर आ चुके अक्षय एक बार फिर रोहित शेट्टी के साथ कॉप लुक में नजर आएंगे. फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के दो पोस्टर अब तक सामने आए हैं दोनों में ही अक्षय का लुक जबरदस्त नजर आ रहा है. यह फिल्म 27 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है.

इतना ही नहीं आपको याद दिला दें कि अक्षय कुमार इन तीन फिल्मों के अलावा ‘गुड न्यूूूज’ और ‘हाउसफुल 4’ में भी नजर आने वाले हैं. हालांकि इन दोनों फिल्मों से अभी फर्स्टलुक रिलीज नहीं किया गया है. 

Source :- zeenews.india.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img