परतावल के स्कूलों में वार्षिकोत्सव की धूम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

महराजगंज : परतावल ब्लॉक क्षेत्र के स्वर्गीय शिवपूजन दास स्मारक पब्लिक स्कूल, बेलवा बुजुर्ग एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, सोहावल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों की खूब सराहना बटोरी।

मुख्य अतिथि आनंद शंकर वर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य की नींव हैं और शिक्षक उनके जीवन को दिशा देने वाले मार्गदर्शक। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प दोहराया।

Hot this week

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...

पुलिया निर्माण के बीच बड़ी पहल, वैकल्पिक रास्ते ने खत्म की ग्रामीणों की परेशानी

महराजगंज। चिऊरहां-बागापार मार्ग पर लंबे समय से बनी आवागमन...

परतावल में अंश अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ

महराजगंज - नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15...

श्यामदेउरवा थाने के नवनिर्मित मुख्य द्वार का एसपी ने किया उद्घाटन

महराजगंज - पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना श्यामदेउरवा का...

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 में गड़बड़ी के आरोप, सत्यापन के नाम पर वसूली की शिकायतें तेज

महराजगंज: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना...

Topics

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ट्रॉफी व मिठाई देकर सम्मानित किया गया

महराजगंज - पंचायत इंटर कॉलेज, परतावल बाजार में बुधवार...

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img