बरेलीः बैंक में मास्क न लगाने को लेकर गार्ड से हुआ झगड़ा, ग्राहक को लगी गोली, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश, बरेली

दबंग भारत न्यूज़ – उत्तर प्रदेश के बरेली में मास्क न लगाने पर बैंक के सिक्यॉरिटी गार्ड ने एक ग्राहक को गोली मार दी। घायल ग्राहक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हमला करने वाले गार्ड को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्राहक की गार्ड के कहासुनी हो गई थी, जिसने इतना गंभीर रूप ले लिया कि गार्ड ने ग्राहक को गोली मार दी।

मामला बरेली जंक्शन मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा का है। बरेली के पुलिस अधीक्षक नगर रविंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 11:30 बजे राजेश कुमार बैंक के काम से पहुंचा था। बैंक शाखा परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी केशव प्रसाद मिश्र से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। कहासुनी ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि गार्ड केशव प्रसाद मिश्रा ने गुस्से में आकर ग्राहक राजेश कुमार को गोली मार दी। इससे राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

राजेश कुमार को तत्काल बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अभी बेहोश है, इसलिए अभी उसका पक्ष पता नहीं चला है। एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि घायल राजेश बैंक में किस काम से आया था।ष होश आने पर पता चलेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा स्टेशन रोड शाखा की वरिष्ठ प्रबंधक गीता भुसाल ने बताया कि पुलिस की फरेंसिक टीम सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही घटना की वस्तुस्थिति का पता चलेगा।

बैंक में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र रमित शर्मा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी रविंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। फरेंसिक टीम ने पड़ताल शुरू कर दी है। गार्ड ने कहा कि ग्राहक जब बैंक में आए तब उन्होंने मास्क नहीं लगाया था। मैंने उन्हें मास्क लगाकर आने को कहा, इस पर वह नाराज होकर गालियां देने लगे। उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर उनमें झड़प हो गई, जिसके बाद गलती से गोली चल गई।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img