
महराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज के घुघली क्षेत्र के पौहरिया गांव में मंगलवार की देर रात मछली मारने को लेकर विवाद में एक युवक को लाठी-डंडा से पीट कर अधमरा कर दिया गया। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
पौहरिया गांव के कोइरिया टोला निवासी 28 वर्षीय युवक सदानंद ने गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में मछली पकड़ने के लिए बांध बनाया था। आरोप है कि उसी बांध पर गांव के गोलू, संदीप व संतोष के अलावा गांव का रविन्द्र भी मछली मारने का प्रयास करने लगे। सदानंद ने मंगलवार की शाम को विरोध किया। कहासुनी के बाद बात खत्म हो गई। आरोप है कि रात में साढ़े नौ बजे के करीब सदानंद बांध से घर लौट रहा था। गांव में आरोपितों ने उसे घेरकर लाठी-डंडा से वार कर घायल कर दिया।







