भारत ने 2-1 से जीती सीरीज, ये रहे सीरीज के 5 हीरो

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में मात दी है।

इस सीरीज को जीतने के लिए टीम इंडिया ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया लेकिन टीम के पांच ऐसे हीरो रहे, जिन्होंने भारत का ये सपना पूरा करने के लिए सबसे ज्यादा योगदान दिया। चेतेश्वर पुजारा के धैर्य भरी बल्लेबाजी, जसप्रीत बुमराह की खतरनाक गेंदबाजी, विराट कोहली की शानदार कप्तानी इन सबने भारत को सीरीज जिताने में मदद की। एक नजर भारत की जीत के पांच सबसे बड़े हीरो परः

1- चेतेश्वर पुजाराः ऑस्ट्रेलिया और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच जो सबसे बड़ा अंतर था, वो चेतेश्वर पुजारा की बल्लेबाजी ही थी। पुजारा के योगदान का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं, कि उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज दोनों चुना गया। भारत ने जो दो टेस्ट जीते, उसमें पुजारा ने सेंचुरी ठोकी थी। पुजारा ने 7 पारियों में 74.42 की औसत से 521 रन बनाए। जिसमें तीन सेंचुरी शामिल हैं। पुजारा का बेस्ट स्कोर सीरीज में 193 रन रहा, जो ओवरऑल इस सीरीज में किसी बल्लेबाज का बेस्ट स्कोर भी है।

2- मयंक अग्रवालः टीम इंडिया के लिए मयंक अग्रवाल किसी वरदान से कम नहीं रहे। पहले दो टेस्ट मैचों में दोनों सलामी बल्लेबाजों के फेल होने के बाद मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया। उन्होंने मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेब्यू किया और पहली पारी में 76 रन ठोक डाले। मयंक को जो मौका मिला, उन्होंने उसका भरपूर फायदा उठाते हुए तीन पारियों में 76, 42 और 77 रनों की पारी खेली। मयंक ने तीन पारियों में 52 के औसत से 195 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे।

3- जसप्रीत बुमराहः टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। 8 पारियों में बुमराह ने 17 की औसत और 44.9 के स्ट्राइक रेट से 21 विकेट झटके। बुमराह ने 157.1 ओवर में 357 रन खर्चे। मेलबर्न में टीम इंडिया की जीत के असली हीरो बुमराह ही थे। उन्होंने खुद को टेस्ट में बेस्ट गेंदबाज के रूप में स्थापित कर लिया है।

4- विराट कोहलीः कप्तान विराट कोहली बल्ले से भले ही बहुूत कामयाब ना रहे हों, लेकिन उनकी कप्तानी और मैदान पर उनके आक्रामक रवैये ने फैन्स का दिल जीत लिया। विराट ने इस सीरीज में 7 पारियों में 40.28 की औसत से 282 रन बनाए, जिसमें एक सेंचुरी शामिल रही। विराट जिस तरह की फॉर्म में चल रहे हैं, ऐसे में उनका ये प्रदर्शन औसत दर्जे का ही कहेंगे। विराट ने कप्तान के रूप में इस सीरीज के दौरान एक नई मिसाल कामय कर डाली।

5- ऋषभ पंतः 2014-15 में महेंद्र सिंह धौनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था और उसके बाद से ऋद्धिमान साहा ने विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाई। साहा की इंजरी के बाद ऋषभ पंत को टेस्ट क्रिकेट में अपना कमाल दिखाने का मौका मिला और उन्होंने इसका भरपूर फायदा भी उठाया। पंत निडर होकर खेलते हैं और ये नहीं देखते कि सामने कौन सा गेंदबाज है। वो अपना नैचुरल गेम खेलते हैं और यही उनको बाकियों से अलग करता है। इस सीरीज में पंत ने 7 पारियों में 58.33 की औसत से 350 रन बनाए। इसमें एक सेंचुरी शामिल है।

Sources :- livehindustan.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img