भाजपा के पंकज ने बनाया जीत का रिकार्ड

महराजगंज संसदीय सीट का चुनाव परिणाम देर शाम घोषित किया गया। एक बार फिर कमल खिला है।

महराजगंज। महराजगंज संसदीय सीट का चुनाव परिणाम देर शाम घोषित किया गया। एक बार फिर कमल खिला है। भाजपा के पंकज चौधरी को 726349 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से सपा प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह को 385925  मत मिले। पंकज ने गठबंधन के अखिलेश को तीन लाख 40 हजार 424 मतों से मात दिया। 11 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले। इस बार 10435 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।

घोषित परिणाम के मुताबिक भाजपा के पंकज चौधरी 726349 मत मिले। गठबंधन से सपा प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह को 385925 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत को 72516 मत मिले। इस चुनाव में भाजपा को 59 प्रतिशत, गठबंधन को 31 प्रतिशत एवं कांग्रेस को 5.91 प्रतिशत लोगों ने पंसद किया। पप्पू चौहान 2847, मनीष 1533, मनोज कुमार राना 1782, शिवचरन 1427, सुमित 5162, अनिल कुमार 2039 , पन्ने लाल 3862, प्रमोद कुमार 2233, लालधारी यादव 5362, मोहन कुमार 3058 मत मिला एवं अमरजीत को 2249 मत मिले। 
जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि इस बार लोक सभा चुनाव में भाजपा से पंकज चौधरी सांसद चुने गए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से कुंवर अखिलेश सिंह रहे। कांग्रेेस प्रत्याशी सुप्रिया तीसरे स्थान पर रहीं। चुनाव परिणाम शांतिपूर्ण ढंग से घोषित हो गया।एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। प्रत्येक हलचल पर पुलिस की नजर बनी रही।

Source :- www.amarujala.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img