ऑस्ट्रेलिया में एक दंपति ने इतनी बड़ी गोभी उगाई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। गोभी का आकार इंसान जितना है। इस गोभी को उगाने के लिए दंपति ने 9 महीने कड़ी मेहनत की।
9 माह के दौरान दंपति ने इस गोबी को कीड़ों से बचाया।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली रोजमैरी नॉरवुड और उनके पति सीन केडमैन ने इस गोभी को उगाया है। ये दंपति जैकीज मार्श में रहता है।
रिपोर्ट के मुताबिक इस दंपति ने पिछले साल अप्रैल माह में अपने ईको-टूरिज्म गेस्टहाउस में विशालकाय सब्जियां उगाने की शुरुआत की थी।
सीएनएन से बातचीत के दौरान नॉरवुड ने बताया कि, इस तरह के प्रयोग हमेशा कामयाब नहीं होते। उन्होंने बताया इस सफल प्रयोग की एक बड़ी वजह मुफीद मौसम रहा। शुरुआती गर्मी में अच्छा बसंत मौसम, अच्छी बारिश और गर्म मौसम रहा।’
इस गोभी को बढ़ाने के लिए दंपति ने इसका काफी रखरखाव किया। उन्होंने आसपास की गोभियों व अन्य सब्जियों की कांट-छांट की जिससे उनसे अलग रहकर ये गोभी तेजी से विकसित हो।
इस दंपति ने बताया कि इस गोभी को विकसित करने के लिए उन्होंने एक तार की बाढ़ बनाई। जाल के जरिए कीड़े-मकोड़ों से इसे बचाया गया। दंपति ने बताया कि ये गोभी इतनी बड़ी है जिसे करीब दो हफ्तों तक खाया जा सकता है।
Source :- livehindustan.com







