महराजगंज की कप्तानगंज मिल के अध्यासी अधिकारी समेत चार पर केस

महराजगंज। चालू पेराई सीजन में महराजगंज जिले के सिसवा परिक्षेत्र में कप्तानगंज चीनी मिल को क्रय केन्द्र स्थापित न करना महंगा पड़ गया। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर गन्ना विकास निरीक्षक सिसवा ने कप्तानगंज मिल के अध्यासी अधिकारी समेत चार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। जिला प्रशासन के इस कार्रवाई से चीनी मिल के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया है। पेराई सीजन 2019-20 में गन्ना आयुक्त ने गन्ने की तौल को लेकर महराजगंज के किसानों का गन्ना सिसवा, कप्तानगंज, पिपराइच, रुधौली व रामकोला चीनी मिल में बांट दिया है।

आवंटन के बाद गन्ना आयुक्त ने चीनी मिलों को क्षेत्र में कांटा लगाकर समय से पेराई शुरू करने का निर्देश दिया था। लेकिन कप्तानगंज चीनी मिल ने करीब दो महीने बीतने के बाद भी सारे कांटे नहीं लगाए। ऐसे में सिसवा परिक्षेत्र के गन्ना किसान काफी परेशान थे। इस पर भी कप्तानगंज चीनी मिल के अधिकारियों ने क्षेत्र में कांटा लगाने से हाथ खड़ा कर दिया। मुख्य सचिव तक मामला पहुंचने के बाद डीएम के निर्देश पर आखिरकार सचिव प्रेम नाथ पाण्डेय ने ठूठीबारी कोतवाली में मिल के अध्यासी अधिकारी/निदेशक नरेन्द्र बली, सहायक प्रबंधक एसबी श्रीवास्तव, महाप्रबंधक रामआशीष सिंह व फाइनेंस अधिकारी राकेश सक्सेना के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।

मिल को स्थापित करने थे 19 क्रय केन्द्रचालू पेराई सीजन में गन्ना आयुक्त ने कप्तानगंज मिल को पूरे जिले में 19 क्रय केन्द्रों को स्थापित करके गन्ना खरीदने के निर्देश दिए थे। मिल को 39 लाख 12 हजार कुन्तल गन्ना आवंटित किया गया था। पर चीनी मिल ने अभी तक केवल आठ केन्द्रों पर ही कांटे लगाए हैं। यही वजह है कि किसान गन्ने की तौल कराने के लिए दर-दर ठोकर खा रहे हैं।कोटकप्तानगंज चीनी मिल ने चालू पेराई सीजन में सिसवा परिक्षेत्र के 11 क्रय केन्द्रों पर अभी तक कांटे नहीं लगाए है। इससे किसानों को अपना गन्ना तौल कराने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। डीएम के निर्देश पर गन्ना विकास निरीक्षक सिसवा ने मिल के चार अधिकारियों के खिलाफ ठूठीबारी कोतवाली में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।जगदीश चन्द्र यादव, जिला गन्ना अधिकारी

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img