यूपी : तीन तलाक पीड़िताओं को जल्द मिलेगा सीएम योगी आदित्यनाथ की घोषणाओं का लाभ

उत्तर प्रदेश की करीब 10 हजार तीन तलाकशुदा व अन्य धर्म की परित्यक्ता महिलाओं को मुख्यमंत्री की घोषणाओं का जल्द लाभ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश की करीब 10 हजार तीन तलाकशुदा व अन्य धर्म की परित्यक्ता महिलाओं को मुख्यमंत्री की घोषणाओं का जल्द लाभ मिलेगा। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि शुरुआत में ऐसी 10 हजार महिलाओं का ब्यौरा तैयार किया गया है, जिसमें 7 हजार तीन तलाक पीड़िता महिलाएं हैं और 3 हजार अन्य धर्म की परित्यक्ता हैं। यह वह महिलाएं हैं जिनके पति से अलग होने, स्वयं और बच्चों के भरण पोषण के लिए गुजारे भत्ते, घरेलू हिंसा आदि के मुकदमे चल रहे हैं या फिर महिला कल्याण निदेशालय में इनके प्रकरण दर्ज हैं।

मुख्यमंत्री ने इन महिलाओं को नि:शुल्क आवास, नि:शुल्क व त्वरित कानूनी मदद, 6 हजार रुपये सालाना की पेंशन, बच्चों की शिक्षा, रोजगार आदि के बाबत कई घोषणाएं की थीं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं के अनुपालन के लिए कार्य योजना तैयार कर चुका है। कैबिनेट प्रस्ताव बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंदी ने बताया कि विभाग की ओर से इस बाबत एक प्रस्तुतीकरण तैयार किया गया जिसे मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पिछले दिनों इस प्रस्तुतीकरण को देखने के लिए मुख्यमंत्री की बैठक तय हुई थी मगर यह बैठक नहीं हो सकी थी।

केंद्र से ज्यादा बजट मांगेंगे
कल्याण मंत्री के अनुसार प्रदेश सरकार राज्य के अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के लिए केंद्र से और ज्यादा बजट लाने की कोशिश में जुटी हुई है। अगले वित्तीय वर्ष के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाली धनराशि को बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। केंद्र द्वारा मिलने वाले बजट से प्रदेश के अल्पसंख्यक बाहुल्य जिलों में शुद्ध पेयजल, सड़क, नाली, खड़ंजा आदि बुनियादी सुविधाओं के विकास, अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति और फीस भरपाई, अल्पसंख्यक बेटियों की शादी के अनुदान आदि की योजनाओं व कार्यक्रमों को और बेहतर ढंग से चलाया जाएगा।

Source – https://www.livehindustan.com/

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img