प्रदेश के 12 नए मेडिकल कॉलेजों में भी कोरोना वायरस की टेस्टिंग लैब जल्द ही खुल जाएंगी

यूपी सरकार ने दी मंजूरी, प्रदेश के 12 नए मेडिकल कालेजों में खोली जाएंगी कोरोना वायरस की टेस्टिंग लैब

प्रदेश के 12 नए मेडिकल कॉलेजों में भी कोरोना वायरस की टेस्टिंग लैब जल्द ही खुल जाएंगी। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दे दी। ये टेस्टिंग लैब कोरोना वायरस के नमूनों की प्रतिदिन 1800 जांचें करेंगी। एक टेस्टिंग लैब की क्षमता प्रतिदिन 150 जांचों की होगी। इन 12 मेडिकल कालेजों में लैब खुल जाने के बाद प्रदेश के हर मेडिकल कालेज के पास अपनी टेस्टिंग लैब होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कोरोना वायरस के नमूनों की जांच के लिए टेस्टिंग लैब खोलने के निर्देश दिए थे। इसी के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को इन टेस्टिंग लैब को खोलने पर सहमति दे दी।

इन मेडिकल कालेजों में खुलेंगी लैब

ये टेस्टिंग लैब बदायूँ, बाँदा, सहारनपुर, कन्नौज, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर और जालौन मेडिकल कॉलेज में बनेंगी। इसके साथ ही पांच स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज बहराइच, अयोध्या, फिरोजाबाद, बस्ती और शाहजहांपुर में भी लैब स्थापित होंगी।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने बताया कि बायोसेफ्टी लैब ग्रेड – 3 की ये टेस्टिंग लैब काफी उच्च कोटि की होंगी। एक लैब के बनने पर 4.5 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस तरह करीब 54 करोड़ रुपये कोविड फण्ड से लिए जाएंगे । उन्होंने कहा कि इसी तरह की टेस्टिंग लैब केजीएमयू लखनऊ में है।

Hot this week

फर्जी स्कूल मान्यता का बड़ा खेल उजागर 25 स्कूल जांच में 14 पर मंडराया खतरा

महराजगंज - महराजगंज में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक...

झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार गलत इंजेक्शन से किशोरी की मौत

महराजगंज - जनपद में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर...

हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में स्कॉलरशिप परीक्षा 3 मई को

महराजगंज - पनियरा क्षेत्र के उस्का स्थित हाजी अजहर...

327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी

महराजगंज, 26 अप्रैल। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में...

Topics

झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार गलत इंजेक्शन से किशोरी की मौत

महराजगंज - जनपद में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर...

हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में स्कॉलरशिप परीक्षा 3 मई को

महराजगंज - पनियरा क्षेत्र के उस्का स्थित हाजी अजहर...

327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी

महराजगंज, 26 अप्रैल। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में...

महराजगंज में 396 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न

महराजगंज, 26 अप्रैल। रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज के परेड...

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img