गोरखपुर:- कोरोना वायरस की महामारी की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारी व कर्मचारी जी जान से जुटे हुए हैं । लोगों द्वारा ऐसे ही कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया जा रहा है । बुधवार को भटहट विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल हरपुर की ग्राम प्रधान कृति देवी द्वारा ब्लॉक क्षेत्र के 65 ग्राम पंचायतों में तैनात 130 सफाई कर्मचारियों व ग्राम पंचायत सचिवों , एडीओ पंचायत को अंग वस्त्र व मास्क देकर सम्मानित किया गया ।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
एडीओ पंचायत जगबंश कुशवाहा ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से फील्ड में काम कर रहे लोगों के मन में उत्साह का संचार होता है । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने कहा कि इस महामारी से लड़ने में सभी की एकजुटता काफी महत्वपूर्ण है । सफाई कर्मचारी व ग्राम पंचायत सचिव निचले स्तर पर लोगों के बीच महामारी से लड़ने के लिए कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राम भोग सिंह, ग्राम प्रधान दशरथ मद्धेसिया, ग्राम पंचायत सचिव नागेंद्र पांडेय , अमरेंद्र प्रताप सिंह , प्रशांत सहगल , अलका सिंह, बिंदा देवी , सफाई कर्मचारी प्रदीप यादव , रवीश कुमार , रंजीत शर्मा , धर्मेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।







