CBSE की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया यह बड़ा अपडेट…

CBSE Board Exam Update: CBSE की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बड़ा अपडेट दिया है

दबंग भारत न्यूज़ – CBSE की 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2021) 4 मई से शुरू होगी और 10 जून तक चलेगी. इसके साथ-साथ प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी. शिक्षा मंत्री (Education Minister) ने हाल ही में बोर्ड परीक्षा (Board Exam 2021) की तारीखों का ऐलान किया था. इस बीच शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल (Ramesh Pokhriyal) ने सोमवार को कहा कि छात्रों को केवल अपने CBSE बोर्ड परीक्षा और सीबीएसई बोर्ड के पाठ्यक्रम 2021 पर आधारित अन्य परीक्षाओं के लिए संशोधित पाठ्यक्रम का अध्ययन करना होगा. JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी केवल उसी भाग से पूछे जाएंगे.

बता दें कि शिक्षा मंत्री ने आज केंद्रीय विद्यालय के छात्रों से लाइव इंटरैक्शन किया. केंद्रीय विद्यालय के हजारों छात्र और शिक्षक इस लाइव वेबिनार में शामिल हुए. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विद्यालयों को फिर से खोलने की बात की है. उन्होंने कहा कि सरकार एक बार में एक कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए केंद्रीय विद्यालय को चरणबद्ध तरीके से खोलने पर विचार कर रही है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में कक्षाओं का संचालन किया जाएगा

अपने संबोधन के दौरान शिक्षा मंत्री ने कई सवालों के जवाब दिए और उन्हें तनाव मुक्त रहने के टिप्स भी दिए. उन्होंने छात्रों को योग की सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि अचानक से आई कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) के कारण हम सभी ने मुश्किलों का सामना किया है. प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं, अपने परिवार और पड़ोसियों की रक्षा करके इस महामारी से निपटना होगा.

मालूम हो कि शिक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं की तीरीखों की घोषणा के दौरान कहा था कि CBSE Board Exam कम पाठ्यक्रम पर आयोजित की जाएगी. कुल सिलेबस में 30% की कटौती की गई हैं और कुछ राज्यों ने भी इसी तरह के कदम की घोषणा की है, जबकि अन्य से भी ऐसा ही करने की उम्मीद है. पोखरियाल ने कहा था कि परीक्षा में 33% आंतरिक विकल्प भी होंगे

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img