गोरखपुर अपहरण के बाद पांचवी के छात्र की हत्‍या, एक करोड़ की मांगी थी फिरौती

दबंग भारत न्यूज़ : गोरखपुर :से अपहृत पांचवीं  के छात्र बलराम की हत्‍या कर दी गई है। बलराम का शव पिपराइच क्षेत्र के जंगल तिनकोनिया नंबर दो के केव‍टहिया नाले के पास से बरामद हुआ है। 

पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पकड़ा था। उनमें यहां की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है। रविवार को पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल छत्रधारी, टोला मिश्रौलिया से पांचवीं में पढ़ने वाले छात्र बलराम गुप्त को अगवा कर बदमाशों ने एक करोड़ रुपये की फरौती मांगी गई थी। शाम पांच बजे परिजनों के सूचना के बाद बच्चे की तलाश में पिपराइच पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ ही एसटीएफ की टीम को भी लगा दिया गया था। जंगल धूसड़ से एक मुर्गा कारोबारी, मोबाइल सिम बेचने वाले एक दुकानदार और एक प्रापर्टी डीलर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही थी।

बलराम के साथ अक्सर खेलने वाले उसके दोस्तों से भी घटना के बारे में जानकारी ली जा रही थी। बच्चों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली। इस बीच सोमवार को बलराम का शव बोरे में तिनकोनिया के पास से बरामद हुआ। 

Hot this week

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

Topics

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img