मदरसा शिक्षकों को 40 महीने से नहीं मिला मानदेय

मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों का मानदेय समय से न मिलने के कारण इस बार ईद का त्योहार फीका रहेगा।

मिठौरा। इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की ब्लॉक परिसर में रविवार को जिलाध्यक्ष नुरुल हसन सिद्दीकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तसौवर हुसैन ने कहा मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों का मानदेय समय से न मिलने के कारण इस बार ईद का त्योहार फीका रहेगा। केंद्र और राज्य सरकार की उदासीन रवैये के कारण मदरसा शिक्षकों का 40 महीने का मानदेय लटका हुआ है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब तो केंद्र की पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बन गई है। सरकार को मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों के हित को ध्यान में रखकर जल्द से जल्द बकाया मानदेय उनके खाते में भेजा जाना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष दब्बीर हसन ने कहा कि मदरसा आधुनिक अध्यापक 1993 से कार्यरत हैं, लेकिन मानदेय न मिलने से ईद पर दिक्कत होगी। अगर सरकार सबका साथ-सबका विकास मुद्दे पर कार्य कर रही है तो फिर मदरसा अध्यापकों की समस्याओं पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा। मास्टर अफरोज ने सरकार से बिना किसी भेद-भाव के मानदेय जारी करने की अपील की। इस अवसर रेशमा खातून, कयामुद्दीन, शाकिर अली, कृष्णा भारती, नागेंद्र गौड़, सुशील कुमार, रोहित, शिव प्रकाश, इबरार अंसारी आदि मौजूद रहे।

Source :- www.amarujala.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img