500 रुपये से भी कम में लॉन्च कर सकता है नया फोन

दबंग भारत न्यूज़ :- 91 मोबाइल्स नामक वेबसाइट के अनुसार, JioPhone 5 पर कंपनी काम कर रही है और आने वाले समय में यह फोन लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसके पहले एक हजार रुपये की कीमत में JioPhone लॉन्च कर चुकी है, जिसे काफी पसंद किया गया था। इसके बाद कंपनी ने जियो फोन 2 भी पेश किया था। इस फोन में कई तरह के फीचर्स दिए गए थे।
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
रिपोर्ट में बताया गया है कि JioPhone 5 ओरिजनल जियो फोन का लाइटर वर्जन हो सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसकी कीमत भी पिछले फोन से कम होगी। इसे पढ़कर आप आश्चर्यचकित हो गए? लीक्स की मानें तो जियो फोन 5 की शुरुआती कीमत 399 रुपये हो सकती है। अगर, ऐसा होता है तो फिर यह सबसे सस्ता फोन होने जा रहा है।







