भारत ने नेपियर वनडे में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे

भारत ने नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

भारत ने नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। पहले भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 38 ओवरों में सिर्फ 157 रन के स्कोर पर समेट दिया। उसके बाद शिखर धवन ने नाबाद 75 और कप्तान विराट कोहली ने 45 रन की पारी खेलकर भारत को 34.5 ओवर में 8 विकेट से जीत दिला दी। रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए। अंबाती रायुडू 13 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की के लिए लॉकी फर्ग्यूसन और डग ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले भारत ने कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड की टीम को 38 ओवर में 157 रन के स्कोर पर समेट दिया। न्यूजीलैंड की ओर से सिर्फ कप्तान केन विलियमसन ही 64 रन की पारी खेलने में कामयाब रहे। रॉस टेलर ने 24 रन बनाए। कुलदीप यादव ने 4, मोहम्मद शमी ने 3, युजवेंद्र चहल ने 2 और केदार जाधव ने 1 विकेट झटका। भारतीय पारी के दौरान मैच में तेज धूप के कारण एक बार व्यवधान भी पड़ा। जिसकी वजह से 30 घंटे का खेल बर्बाद हुआ और भारत को 49 ओवर्स में 156 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला।

Sources :- livehindustan.com

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img