Rajasthan: गहलोत सरकार ने पलटा वसुंधरा सरकार का फैसला- अटल सेवा केंद्र का नाम फिर से किया जाएगा राजीव सेवा केंद्र

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में अटल सेवा केन्द्र का नाम फिर से राजीव सेवा केन्द्र किया जायेगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में अटल सेवा केन्द्र का नाम फिर से राजीव सेवा केन्द्र किया जायेगा। गहलोत ने निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा द्वारा स्थगन प्रस्ताव के तहत उठाये इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि इसके लिए पहले ही निर्देश दे दिये गये हैं और न्यायालय के आदेश की पालना के तहत प्रदेश में अटल सेवा केन्द्रों का नाम बदलकर फिर राजीव सेवा केन्द्र कर दिया जायेगा। 

बीजेपी की सरकार ने केवल नाम बदले: गहलोत
न्यूज एजेंसी वार्ता की खबर के मुताबिक गहलोत ने कहा कि नाम बदलने का कोई औचित्य नहीं था लेकिन भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र या राज्य सरकार ने पांच वर्ष में केवल नाम बदलने का काम ही किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी भारत रत्न मिला और हम नहीं चाहते थे कि उनका नाम इससे हटाया जाये लेकिन इस मामले में न्यायालय के आदेश के कारण मजबूरन अब अटल सेवा केन्द्र का नाम फिर राजीव सेवा केन्द्र करना पड़ेगा। 

इससे पहले संयम लोढ़ा ने कहा कि पूरे देश में राजीव सेवा केन्द्र का नाम चल रहा है लेकिन केवल राजस्थान में भाजपा सरकार ने इसे बदलकर अटल सेवा केन्द्र कर दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में चले जाने के बाद इस पर न्यायालय ने राज्य सरकार के निर्णय को निरस्त कर दिया। उन्होंने अटल सेवा केन्द्र का नाम बदलकर राजीव सेवा केन्द्र करने की मांग की। 

इस दौरान विपक्ष के एक सदस्य ने जम्मू कश्मीर पर भी बोलने का कहने पर पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों के बीच शोरशराबा भी हुआ।

Sources :- livehindustan.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img