महराजगंज मार्ग पर त्रिमुहानी घाट पुल की रेलिंग को तोड़ गुरुवार की शाम एक हंटर जीप रोहिन नदी में गिर गई।

महराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज के फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर त्रिमुहानी घाट पुल की रेलिंग को तोड़ गुरुवार की शाम एक हंटर जीप रोहिन नदी में गिर गई। गुरुवार की शाम पांच बजे गिरी जीप में सवार युवक का 24 घंटे बीतने के बाद भी पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह से ही एनडीआरएफ व पीएसी की टीम युवक की तलाश करती रही। उनका सहयोग गांव के लोग भी कर रहे थे। एएसपी निवेश कटियार भी मौके पर पहुंचे।

- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
पुल की रेलिंग को तोड़ रोहिन नदी में हंटर जीप को गिरता देख सनसनी मच गई। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियां रोक लोग पुल पर खड़े होकर चिल्लाने लगे। नदी में गिरने के बाद जीप में बैठे दो युवक तैरने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन नदी की तेज धारा से वह डूबने लगे। यह देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर दुर्गेश व देवेन्द्र को बचा लिया। नदी से बाहर निकालने के बाद दोनों बेहोश हो गए। पेट में पानी भर गया था। अरमान का पता नहीं चल पाया।







