प्रियंका गांधी पर विजयवर्गीय का कमेंट- ‘चॉकलेटी चेहरों’ के बूते चुनाव लड़ेगी कांग्रेस?

विजयवर्गीय ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘कभी कोई कांग्रेस नेता मांग करता है कि करीना कपूर को भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़वाया जाये, तो कभी इंदौर से चुनावी उम्मीदवारी को लेकर सलमान खान के नाम पर चर्चा की जाती है. इसी तरह, प्रियंका को कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में ले आया जाता है.’ 

इंदौर: सक्रिय राजनीति में प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka gandhi) के प्रवेश पर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने गांधी परिवार की इस सदस्य की तुलना करीना कपूर और सलमान खान जैसे फिल्मी सितारों से की. इसके साथ ही उन्होंने तंज किया कि कांग्रेस इन बॉलीवुड कलाकारों के ‘चॉकलेटी चेहरों’ के बूते अगला लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) लड़ना चाहती है. विजयवर्गीय ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘कभी कोई कांग्रेस नेता मांग करता है कि करीना कपूर को भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़वाया जाये, तो कभी इंदौर से चुनावी उम्मीदवारी को लेकर सलमान खान के नाम पर चर्चा की जाती है. इसी तरह, प्रियंका को कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में ले आया जाता है.’ 

उन्होंने भोपाल और इंदौर लोकसभा सीट से क्रमशः करीना और सलमान को चुनावी मैदान में उतारने की कुछ कांग्रेस कार्यकताओं की मांग को लेकर किये गये प्रश्न पर कहा, ‘अगले लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारने के लिये कांग्रेस के पास मजबूत नेता नहीं हैं. इसलिये वह ऐसे चॉकलेटी चेहरों के माध्यम से चुनाव लड़ना चाहती है.’ 

पूर्वी उत्तरप्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव के रूप में राजनीति की मुख्यधारा में प्रियंका के प्रवेश को लेकर विजयवर्गीय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठाये. बीजेपी महासचिव ने कहा, ‘अगर कांग्रेस में राहुल के नेतृत्व के प्रति आत्मविश्वास होता, तो प्रियंका को सक्रिय राजनीति में नहीं लाया जाता.’ 

विजयवर्गीय ने अपने गृहराज्य मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किसानों को भरमाने के लिये कृषि ऋण माफी का नाटक कर रही है. उन्होंने कहा, ‘कमलनाथ सरकार पहले हमें यह बताये कि क्या उसके खजाने में 40,000 करोड़ रुपये हैं जिनके जरिये वह किसानों का कर्ज माफ करने की नौटंकी कर रही है.’ 

विजयवर्गीय ने एक सवाल पर कहा कि अगर कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार ने शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार की कोई भी गरीब हितैषी योजना बंद करने की कोशिश की, तो बीजेपी नेता ईंट से ईंट बजा देंगे.

Sources : – zeenews.india.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img