कोलकाता में दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो रेल सेवा शुरू, देश की पहली अंडर वॉटर रेल सर्विस

कोलकाता में गुरुवार (13 फरवरी) से दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई। इसी के साथ कोलकाता शहर के इतिहास में एक और अध्याय जुड़ गया है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस मेट्रो सेवा का गुरुवार को उद्घाटन किया। 14 फरवरी से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

कोलकाता ने 20वीं सदी में देश की पहली मेट्रो सेवा शुरू करके इतिहास रचा दिया। अब 21वीं सदी में सिलसिला जारी रहेगा क्योंकि यह देश की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा होगी। कोलकाता में पहली मेट्रो रेल सेवा 1984 में शुरू हुई थी। कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो इस शहर में दूसरी मेट्रो सेवा है। पहले फेज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है जिसे कोलकाता की जनता के लिए चालू कर दिया गया। 

इसके अलावा, यह पहली ऐसी मेट्रो सेवा होगी जो अंडर वॉटर यानी नदी के पानी के नीचे बनी सुरंग में चलेगी। यह लाइन कुल 15 किलोमीटर होगी। पहले फेज में फिलहाल 6 किलोमीटर लंबी लाइन की शुरुआत होने जा रही है। दूसरे फेज का निर्माण पूरा होने के बाद यह मेट्रो सेवा सॉल्ट सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान के बीच 15 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

यह पूरे देश की, यहां तक दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा होगी, जिसमें एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक का किराया मात्र 5 रुपए होगा। इसमें कई तरह की यात्री सुविधाएं भी होंगी। यह किसी भी मेट्रो सेवा की तुलना में सबसे सस्ती मेट्रो सेवा होगी। इसमें प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर और डिटेक्शन सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। मेट्रो रेलवे का कहना है कि जल्दी ही कोलकाता की जनता के लिए यह सेवा बढ़कर 12 किलोमीटर तक हो जाएगी।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img