Xiaomi Redmi Note 7 को 48MP कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ किया लॉन्च, पढ़ें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने सब-ब्रांड Redmi के तहत Redmi Note 7 लॉन्च कर दिया है।

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने सब-ब्रांड Redmi के तहत Redmi Note 7 लॉन्च कर दिया है। यह फोन Redmi के अलग सब-ब्रांड बनने के बाद पहला स्मार्टफोन है जो पेश किया गया है। फिलहाल इसे चीन में ही लॉन्च किया गया है। इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। इस फोन को 999 चीनी युआन यानी करीब 10,300 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया है।

Xiaomi Redmi Note 7 की कीमत और उपलब्धता:

Xiaomi Redmi Note 7 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन यानी करीब 10,300 रुपये है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1199 चीनी युआन यानी करीब 12,400 रुपये है। इसके अलावा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1399 चीनी युआन यानी करीब 14,500 रुपये है। इसे ट्विलाइट गोल्ड, फैनटसी ब्लू और ब्राइट ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इसे 15 जनवरी से उपलब्ध कराया जाएगा।

Xiaomi Redmi Note 7 के फीचर्स:

यह ड्यूल-सिम स्मार्टफोन है। यह MIUI 9 पर आधारित एंड्रॉइड ऑरियो पर काम करता है। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस LTPS डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसमें ब्राइटनेस 450 nits, 84 फीसद NTSC कवर गामुट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5D कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी की रैम दी गई है। साथ ही 32 और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

कैमरा और बैटरी:

Redmi Note 7 में फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं, 5 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर दिया गया है। इसमें LED फ्लैश का सपोर्ट भी मौजूद है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में USB Type-C port, 3.5mm ऑडियो जैक, 4G VoLTE, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Sources :- Jagran.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img