सऊदी अरब से फोन पर दे दिया तीन तलाक, ससुर ने चेक थमा किया रिश्ता खत्म होने का एलान

एक साथ तीन तलाक को अपराध घोषित करने के दूसरे ही दिन कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के युवक ने सऊदी अरब से फोन पर बीवी को तलाक दे दिया।

एक साथ तीन तलाक को अपराध घोषित करने के दूसरे ही दिन कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के युवक ने सऊदी अरब से फोन पर बीवी को तलाक दे दिया। यही नहीं, ससुर ने पंचायत में डेढ़ लाख के दो चेक थमाकर फोटो खींचने के साथ ही रिश्ता खत्म होने का एलान कर दिया। इस घटना से पीड़िता और उसके मायके वाले परेशान हैं। शुक्रवार को पीड़िता के पिता ने नेबुआ नौरंगिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।वर्ष 2014 में खड्डा के जखिनिया गांव के अहमद अली की पुत्री फातिमा खातून (25) की शादी नेबुआ नौरगियां क्षेत्र के शोभा छपरा गांव के अब्दुल रहीम के पुत्र तराबुद्दीन के साथ हुई थी। तहरीर के अनुसार फातिमा की शादी में खर्च करने के लिए माता-पिता ने खेत तक गिरवी रख दिया था। शादी के बाद चार माह बाद तराबुद्दीन सऊदी अरब चले गए।

पीड़िता के अनुसार पति जब घर आते तो उसकी उपेक्षा करते थे। झारखंड की एक महिला की फोटो दिखाकर उसके साथ शादी की बात कर उसे प्रताड़ित करते थे। यही नहीं, सास-ससुर, ननद और पति के मामा-मामी भी उसे प्रताड़ित करते थे। आंख में तेजाब डालने की धमकी दी जाती थी। सब कुछ बर्दाश्त करके वह किसी तरह जीवन यापन कर रही थी।

बकौल फातिमा, एक अगस्त को ससुर अब्दुल रहीम ने पति से उसकी बात कराई तो तराबुद्दीन ने फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया और कहा कि अब हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं रहा। जानकारी होने पर फातिमा के माता-पिता गुरुवार को बेटी की ससुराल पहुंचे तो पंचायत बुलाई गई। उसमें डेढ़ लाख रुपये के दो चेक फातिमा खातून को देकर फोटो खींची गई और पहले से लिखे स्टांप पेपर पर अंगूठा लगवाकर रिश्ता खत्म करने का एलान कर दिया गया।

उधर, इस बाबत जब फातिमा के ससुर अब्दुल रहीम से पूछा गया तो पहले उन्होंने कहा कि बेटे ने फोन पर तीन तलाक दिया है। बाद में पलटते हुए कहा कि छुट्टा-छुट्टी का कागज बना है। अब दोनों साथ नहीं रहेंगे। सीओ नवीन कुमार नायक ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source :- https://www.amarujala.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img