सोनौली में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस स्टेशन

डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि सोनौली में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस स्टेशन बनेगा

महराजगंज। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि सोनौली में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस स्टेशन बनेगा, ताकि यात्रियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके। साथ ही विदेशियों के बीच देश की बेहतर छवि बन सके। 
डीएम अमरनाथ उपाध्याय और एसपी रोहित सिंह सजवान शुक्रवार को सोनौली बस स्टेशन एवं पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। बस स्टेशन परिसर के निरीक्षण में बस स्टेशन प्रभारी को निर्देश दिए कि किसी अच्छे आर्किटेक्ट से सोनौली स्टेशन का अंतरराष्ट्रीय स्तर इस्टीमेट तैयार कराएं, जिसे शासन में भेजकर धन की मांग की जा सके।

डीएम ने कहा कि सोनौली में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस स्टेशन बन जाने से विदेशियों और सैलानियों के बीच देश की अच्छी छवि उभर कर सामने आएगी। एसपी रोहित सिंह सजवान ने कहा कि सोनौली में यदि राजस्व विभाग से भूमि मिल जाए तो पुलिस चौकी का निर्माण करा दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि बस स्टेशन के बगल में एक भूमि है। सुरक्षा की दृष्टि से उस भूमि में एक किनारे पुलिस चौकी को स्थापित कराया जा सकता है। सोनौली बस डिपो की खाली 6.5 एकड़ की जमीन पर शासन के आदेश पर इसका सुंदरीकरण के साथ फायर बिग्रेड पुलिस चौकी, एसी कमरे, बाईफाई, एटीएम और खाने-पीने की दुकानें भी बनाई जाएंगी। इस दौरान एसडीएम नौतनवां, बस स्टेशन इंचार्ज, परियोजना अधिकारी डूडा भी मौजूद रहे।

Source :- https://www.amarujala.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img